Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम के दर्शन कर लौट रहे यात्री हुए हादसे का शिकार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

चारधाम के दर्शन कर लौट रहे यात्री हुए हादसे का शिकार

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन हादसों के मामले बढ़ते जा रहे है।वहीं दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्री भी हादसे का शिकार हो रहे है। अब तक उत्तराखंड की अलग अलग जगहों में हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई ,जबकि पांच लोग घायल हो गए।

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आये दिन हादसों के मामले बढ़ते जा रहे है।वहीं दर्शन कर लौट रहे चारधाम यात्री भी हादसे का शिकार हो रहे है। अब तक उत्तराखंड की अलग अलग जगहों में हुए हादसों में एक युवक की जान चली गई , जबकि पांच लोग घायल हो गए।

बता दें कि गौरीकुंड हाईवे पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए।

वहीं केदरानाथ धाम से लौट रहे दो युवकों की देवप्रयाग के पास बाइक स्लीप हो गई। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई। जबकि एक घायल है। वही गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बोलेरो और एंबुलेंस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें दर्शन कर लौट रहे चार यात्री घायल हो गए।

खबर मुताबिक बोलेरो यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा थी।इसी दौरान बोलेरो भीरी बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एंबुलेंस से टकरा गयी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो वाहन सड़क में ही पलट गया। वाहन में आठ लोग सवार थे। हादसे में घायल चार लोगों को अगस्त्यमुनि अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है।

घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।हादसे का कारण वाहन चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। इस दुर्घटना में मुंबई निवासी यात्री कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर घायल हुए हैं।

दूसरी ओर देवप्रयाग के पास एक बाइक स्लीप हो गई।बाइक सवार एक युवक छिटककर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में पवन, पुत्र जय सिंह उम्र-30 घायल हो गया है। जबकि सड़क से लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिरे ललित, पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष की जान चली गई। ये दोनों केदारनाथ से वापस पानीपत हरियाणा जा रहे थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...