Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, नेताओ समेत प्रवासियों से करेंगे मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर सीएम धामी, नेताओ समेत प्रवासियों से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर गए है। इस दौरान वह पार्टी के नेता व पदाधिकारियों से मिलेंगे साथ ही प्रवासी उत्तराखंडियों से संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार से दो दिन के लिए पर दिल्ली दौरे पर पहुँचे है। इस दौरान वह कुछ निर्धारित कार्यक्रमों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री धामी शनिवार दोपहर 2.20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना हुए। शाम पांच बजे नई दिल्ली में भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तराखंड के प्रवासी नागरिकों के साथ संवाद करेंगे।

रविवार को मुख्यमंत्री मीडिया कान्क्लेव में शामिल होंगे। दिल्ली प्रवास के दौरान वह केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। सोमवार की शाम वह दिल्ली से चम्पावत के बनबसा पहुंचेंगे। उप चुनाव के प्रचार अभियान के तहत मुख्यमंत्री वहां कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसंपर्क करेंगे।

इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक  अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित उपन्यास “भंवर एक प्रेम कहानी” का विमोचन किया अनिल रतूड़ी द्वारा लिखित 350 पृष्ठों का यह उपन्यास विनसर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...