हिमालय रक्षक- पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा

हिमालय रक्षक- पद्म विभूषण सुंदरलाल बहुगुणा

“क्या है जंगल के उपकार- मिट्टी,पानी और बयार” हिमालय रक्षक- पर्यावरण के लिए अपना जीवन समर्पित करना इतना आसान नही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हमेशा हमारे दिलों में जरूर बसे रह जाते है जिन्होंने न सिर्फ पर्यावरण के लिए काम किया। बल्कि पर्यावरण सरंक्षण

“क्या है जंगल के उपकार- मिट्टी,पानी और बयार”

हिमालय रक्षक-

पर्यावरण के लिए अपना जीवन समर्पित करना इतना आसान नही है। लेकिन कुछ ऐसे लोग हमेशा हमारे दिलों में जरूर बसे रह जाते है जिन्होंने न सिर्फ पर्यावरण के लिए काम किया। बल्कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए समय समय पर आंदोलन भी करते है।

उत्तराखंड में पर्यावरण संरक्षण हेतु सबसे बड़ा आंदोलन चिपको आंदोलन माना जाता है। एक ऐसा आंदोलन जिसने गौरा देवी के साहस और पर्यावरण के प्रति उनके प्रेम की छाप हमेशा के लिए हमारे दिलों में बसा दी। लेकिन चिपको आंदोलन सिर्फ गौरा देवी की ही सोच नही थी। उनके उस आंदोलन में कई ऐसे नाम भी शामिल थे जो लगातार प्रकृति प्रेमी के साथ साथ प्रकृति सरंक्षण के लिए भी हमेशा अग्रसर रहते थे।

उन्ही में एक नाम शामिल है सुंदरलाल बहुगुणा का। जो कि भारत के प्रमुख पर्यावरण चिंतक और चिपको आंदोलन के प्रणेता माने जाते है।उनका जन्म 9 जनवरी 1927 को उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के छोटे से गांव मरोडा में हुआ। 21 मई 2021 को सुंदरलाल बहुगुणा की मृत्यु अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में हो गई। और वे हमेशा के लिए हमे अलविदा कह गए।

सुंदरलाल बहुगुणा एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने पेड़ो को बचाने के लिये चिपको आंदोलन की अलख जलाई। टिहरी में बने डैम को विनाशकारी मानते हुए उसके विरोध में उन्होंने कई धरने दिए, कई आंदोलन चलाये। उन्होंने इस डैम का पुरजोर विरोध किया। पंडित समाज में पैदा होने के बावजूद भी उन्होंने उत्तराखंड में चल रहे छुआछूत का उन्होंने खुलकर विरोध किया और दलितों के मसीहा बनकर सामने आए।

सिर्फ इतना ही नही उन्होंने हिमालय क्षेत्र का ध्यान खींचने और प्रकृति के लिए सोचने के लिए 1980 के दशक में कश्मीर से कोहिमा लगभग 4800 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की। अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिए आंदोलन करते रहे। जिसमे सुंदरबन बचाओ आंदोलन भी शामिल था।

अपने जीवनकाल के इतने क्षण आंदोलन या यूं कहें कि कई कष्ट झेलने के बाद भी उनकी आंखों में हमेशा अलग ही चमक देखने को मिलती थी। उनसे मिला हर व्यक्ति उनके जिंदादिली व्यवहार से हमेशा प्रभावित होते थे। उनके आवास स्थान पर तरह तरह के पेड़ देखने को मिलते।

उनके प्रकृति के प्रति प्रेम व कार्यो को देखते हुए 2019 में उन्हें “पद्म विभूषण” से सम्मानित किया गया। 21 मई 2021 को कोरोना संक्रमण के बाद गांधीवादी सुंदर लाल बहुगुणा इस दुनिया को अलविदा कह गए।

सुंदरलाल बहुगुणा हमेशा पर्यावरण के लिए जीए। परिवार से ज्यादा वक्त उन्होंने पर्यावरण को दिया। नेकी की राह पर चलने वाले सुंदरलाल बहुगुणा जैसा न कोई था न कोई हो सकता।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this