उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम को जाने वाली सड़क धंसने के कारण रास्ता बंद पड़ा है। वहीं अब तक छह तीर्थ यात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
उत्तरकाशी जिले में स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच सड़क धंसने के कारण शुक्रवार शाम फिर से यमुनोत्री हाईवे बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। इससे यमुनोत्री डामटा से जानकीचट्टी के बीच में तीन हजार यात्री फंस गए। भी तमाम यात्री यमुनोत्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मार्ग जल्द खोल दिया जाएगा, एनएच के अधिशासी अभियंता राजेश पंत ने बताया।
एसडीएम शालिनी नेगी ने बताया कि एनएच की टीम इस दौरान हाईवे की मरम्मत करेगी। इस दौरान प्रशासन ने यात्रियों को आर-पार करवाने के लिए शटल सेवा शुरू की है। रानाचट्टी और स्यानाचट्टी के बीच 15 छोटे वाहन लगाए गए हैं।डामटा से करीब 25 छोटे वाहन लगाए गए हैं। जब तक बड़े वाहनों के लिए हाईवे नहीं खुल जाता यात्रियों को छोटे वाहनों से ही भेजा जाएगा


Leave a comment