Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भीमबली के पास अस्थाई पुल का निर्माण कार्य पूर्ण, इससे यात्रियों की परेशानी होगी दूर
उत्तराखंड न्यूज़चमोलीताज़ा ख़बर

भीमबली के पास अस्थाई पुल का निर्माण कार्य पूर्ण, इससे यात्रियों की परेशानी होगी दूर

इस बार चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लई हुई है। केदारनाथ जाने वाले रास्ते में पुल भी पड़ते हैं और भीड़भाड़ ज्यादा होने से भीमबली पुल में आने जाने में काफी परेशानी हो जाती है इस परेशानी से निजात पाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीडीएमए द्वारा एक अस्थाई पुल का निर्माण किया जा चुका है जो कि जल्द ही यात्रियों के लिए शुरू हो जायेगा।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए व यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला प्रशासन व संबंधित विभागों द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करते हुए कार्य किया जा रहा है।

भीमबली के पास पुल संकरा होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था जिसमें जाम की स्थिति बनी रहती थी। इस जाम से निजात दिलाने के लिए व यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा डीडीएमए को अस्थाई पुल बनाने के निर्देश दिए गए थे जिससे कि उक्त स्थान पर जाम की स्थिति न बनी रहे और यातायात सुव्यस्थित ढंग से संचालित होता रहे ताकि यात्रियों को आवाजाही में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में डीडीएमए द्वारा रामबाड़ा में अस्थाई स्टील फोल्डिंग पुल का निर्माण कार्य किया गया। इस आशय की जानकारी देते हुए अधिशासी अभियंता डीडीएमए प्रवीण कर्णवाल ने अवगत कराया है कि अस्थाई फोल्डिंग पुल का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसको केदारनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए कल तक खोल दिया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...