उत्तराखंड के पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने ऐलान किया है कि केदारनाथ फिल्म के अभिनेता स्वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत के नाम से केदारनाथ में फोटाग्राफी प्वाइंट बनाया जायेगा। केदारनाथ फिल्म की अधिकतर शूंटिंग केदारनाथ के आसपास ही हुई थी और फोटाग्राफी प्वाइंट बनाये जाने से यह सुशांत राजपूत को एक सच्ची श्रद्धाजंली भी होगी।
पयर्टन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य पयर्टन विभाग के अधिकारियों को केदारनाथ मंदिर के आसापास फोटोग्राफी प्वाइंट के लिए स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया है और कहा है कि इस पर काम जल्दी से जल्दी शुरू किया जाए।
सतपाल महाराज ने कहा कि उन्होंने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कहा कि वह बाॅलीवुड को फिल्मों की शूटिंग करने के लिए उत्तराखंड आने के लिए आक्रर्षित करें। उत्तराखंड में प्रकृति की इतनी सुंदरता है कि इनका इस्तेमाल फिल्मों में कर सकते हैं। यहां आकर अगर बाॅलीवुड के लोग शूटिंग करेंगे तो इससे यहां के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और यहां के लोगों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
सुशांत और सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘केदारनाथ’ की अधिकतर शूटिंग केदारनाथ व आसपास के क्षेत्रों में हुई थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 2013 की केदारनाथ आपदा पर आधारित है इस फिल्म में सुशांत ने एक कंडी संचालक की भूमिका निभाई थी और यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आई थी।


Leave a comment