Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ विदेश दौरे से लौटे सतपाल महाराज का एक्शन मोड़ शुरू, चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को लताड़ा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

विदेश दौरे से लौटे सतपाल महाराज का एक्शन मोड़ शुरू, चारधाम व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को लताड़ा

विदेश यात्रा से लौटे पर्यटन मंत्री गुस्से में आये नजर। चारधाम व्यवस्थाओ की बैठक के दौरान अधिकारियों पर जमकर बरसते नजर आए है।

बता दें की चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की बैठक लेने पहुंचे पर्यटन मंत्री ने जिला सभागार रुद्रप्रयाग में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की हो रही मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब तक केदारनाथ पैदल मार्ग पर 50 से अधिक बेजुबान जानवरों की मौत हो गई है। यह बहुत ही दुखदायी बात है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर जानवरों को मरने के लिए छोड़ा जा रहा है।

पशु पालन विभाग के कर्मचारी घोड़े-खच्चरों का इलाज तक नहीं कर पा रहे हैं, जबकि घोड़ा-खच्चर मालिक व हाॅकर भी उनकी परवाह नहीं कर रहे हैं और मरने वाले जानवरों को सीधे मंदाकिनी नदी में फेंका जा रहा है। इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है।

आक्रोश जाहिर करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि घोड़े-खच्चरों की मौत क्यों हो रही है और इसके लिए कौन दोषी है। इस बात का पता लगाया जाए और उन लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कहा कि अगर इसके लिए हाॅकर और मालिक दोषी हैं तो उन पर भी कार्रवाई की जाए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...