केदारनाथ यात्रा के दौरान जहां श्रद्धालुओं की मौत हो रही है। वहीं अब तक करीब 60 पशुओं यानी खच्चरों की भी मौत हो चुकी हैं। खच्चरों की मौत के बाद अब शासन भी अलर्ट हो गया है। सचिव पशुपालन ने यात्रा मार्ग के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है की एक खच्चर से एक दिन में एक ही बार यात्रा कराए और इन आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाय।मृत पशुओं के मालिकों को 1 लाख रुपए मुआवजा भी दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि खच्चरों की मौत का कारण उन्हें दाना पानी और आराम न मिलना बताया जा रहा है। बता दें कि खच्चर मंदिर से बेस कैंप तक बिना रुके 16 किलोमीटर का ट्रैक तय करते है। इस दौरान न उन्हें आराम मिलता है ना ही पीने के लिए गर्म पानी। जिसके चलते खच्चरों की मौत हो रही है। वहीं कुछ खच्चर की पहाड़ी से गिरने व एक खच्चर की पत्थर की चपेट में आने से मौत हुई है।


Leave a comment