Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया
उत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक संबंधित अधिकारियों के साथ की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

श्री केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने सोनप्रयाग से लेकर गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक संबंधित अधिकारियों के साथ की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया।

इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि केदारनाथ धाम में आ रहे तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस स्तर से जो भी व्यवस्थाएं की जानी हैं वह सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद की जाएं ताकि किसी भी तीर्थ यात्री को कोई परेशानी न हो।

यात्रियों को केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के संचालन सुव्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश जीमैकस एवं संबंधित अधिकारियों को दिए गए इसके लिए उन्होंने सोनप्रयाग से संचालित हो रहे प्रीपेड काउंटर से ही केदारनाथ जा रहे तीर्थ यात्रियों की बुकिंग की कार्यवाही की जाए। गौरीकुंड से यात्रियों को उपलब्ध कराए गए टिकट के अनुसार घोड़ा खच्चर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए जिसके लिए उन्होंने उप जिलाधिकारी यात्रा व्यवस्था पुलिस उपाधीक्षक यात्रा को दिए।

उन्होने तीर्थ यात्रियों को किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो सोनप्रयाग एवं गौरीकुंड में बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश डीडीएमए को दिए। जिसके लिए उन्होंने गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव के बड़े गेट तक बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए गए ताकि यात्रा में किसी प्रकार का व्यवधान एवं परेशानी न हो तथा यात्रा बाधित न रहे।

इसके साथ ही उन्होंने यात्रा मार्ग में साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय की व्यवस्था को दुरस्त रखने एवं सभी यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया। साथ ही पार्किंग व्यवस्था के संचालन को लेकर निर्देश दिए कि आने वाले वाहनों की पार्किंग ठीक ढंग से की जाए ताकि जाम की स्थिति न बनी रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डाॅ. वी. मुरूगेशन ने केदारनाथ यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को यातायात व्यवस्था एवं घोड़े-खच्चरों का उचित संचालन करने के लिए उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...