Home उत्तराखंड न्यूज़ चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करेंगे – सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करेंगे – सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तराखंड में 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचे। टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे और वहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

उत्तराखंड में 31 मई को होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपना प्रचार प्रसार तेज कर दिया है। आज यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचे। टनकपुर में सीएम धामी के समर्थन में रोड शो करने के बाद सीएम योगी सहित तमाम भाजपा नेता जनसभा स्थल पहुंचे और वहां पर उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले रोड़ शो में हिस्सा लिया और उसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर लोगों ने योगी योगी के नारे लगाने शुरू किया। सीएम योगी के यहां पहुचंने पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे देवभूमि उत्तराखंड में माता पूर्णागिरी के पावन धाम एवं गोलज्यू महाराज, ऐड़ी ब्यानधूरा बाबा व महायोगी गुरु गोरखनाथ जी की पावन स्थली जनपद चम्पावत में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। चम्पावत वासियों की ऊर्जा, इस धरती की दिव्यता मुझे लोक-कल्याण हेतु प्रेरणा प्रदान करती है।

सीएम योगी ने कहा कि उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने अब तक के कार्यकाल में कुमाऊं सहित पूरे उत्तराखंड के समग्र विकास की नींव रखी है। अब चम्पावत के लोगों का एक-एक वोट इस नींव पर इमारत बनाने के काम आएगा। देवभूमि उत्तराखंड का जनपद चम्पावत 31 मई को एक इतिहास बनाने जा रहा है। सामान्यतः जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जन-प्रतिनिधियों को चुनती है। लेकिन चम्पावत के लोग इस बार ‘मुख्यमंत्री’ का चुनाव करने जा रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि चंपावत की जनता के पास इस बार एक बड़ा अवसर है। इस क्षेत्र के विकास के लिए यहां की जनता को सीएम धामी को अपना समर्थन देना होगा। उन्होंने कहा कि देवभूमि का विकास आज हर कोई देख रहा है। चारधाम यात्रा के लिए पूरे देश से श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम धामी चुनाव जीतेंगे इस बात पर कोई संदेह नहीं है, लेकिन जब तक सफलता हाथ में न आ जाए तब तक हमारा प्रयास जारी रहना चाहिए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार चंपावत की जनता को अपना मुख्यमंत्री चुनने का सौभाग्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास का नेतृत्व अब चंपावत करता दिखाई देगा और सीएम धामी की जीत दिलाकर यहां के लोग एक नया इतिहास लिखेंगे।

इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत व आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व और जनता के आशीर्वाद से मुझे दोबारा देवभूमि की सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सीएम धामी ने कहा कि पहले हम यूपी में हर दिन अपराध की खबरें सुनते थे, लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर चलाया कि अपराधी अब कांपते हैं। जहां पर भी कोई गलत काम होता है वहां पर सीएम योगी का बुल्डोजर चलता है। धामी ने कहा कि अब यूपी की तरह ही उत्तराखंड में भी बुल्डोजर चलेगा और महाराज के बुल्डोजर का असर उत्तराखंड में भी होगा। सीएम धामी ने लोगों से अपील की कि 31 मई को होने वाले चुनाव में मतदाता भारी संख्या में मतदान करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘चुनाव से पूर्व जब मैं लखनऊ गया था तब मैंने योगी आदित्यनाथ से 21 सालों से लंबित परिसंपत्तियों के मामलों के निपटारे का आग्रह किया था। जिसका नतीजा आज सभी के सामने है। सभी परिसंपत्तियों के मामलों का निपटारा कर दिया गया है।’ उन्होंने कहा कि ‘पहले काशी विश्वनाथ में भगवान शिव को गंगा जल अर्पित करने के लिए संकरे रास्तों से गुजरना पड़ता था लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में वहां पर भव्य कॉरिडोर बन गया है।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...