Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रशासन सख़्त, डी जी पी अशोक कुमार ने दिए ये निर्देश
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन को लेकर हो रहे फर्जीवाड़े के खिलाफ प्रशासन सख़्त, डी जी पी अशोक कुमार ने दिए ये निर्देश

आये दिन चारधाम यात्रा हेतु आ रहे कतिपय लोगों द्वारा अपने साथ लाये जा रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में दर्शायी गई तिथियों में छेड़छाड़ कर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। जिसके खिलाफ अब प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं।

बता दें कि अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि चारधाम में बढ़ते यात्रियों की संख्या व उनके स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा चारधाम में आने वाले यात्रियों के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया है। बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी यात्री को धाम में प्रवेश नही दिया जाएगा।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles