Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों को रिक्त पदों पर मिला प्रमोशन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड सचिवालय सेवा संवर्ग के अधिकारियों को रिक्त पदों पर मिला प्रमोशन

अनुसचिव के पद पर कार्यरत शिवशंकर मिश्रा को नियमित चयनोपरांत उपसचिव के रिक्त पद पर पदोन्नति किया गया है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिया है।

आदेश में कहा गया है कि अनु सचिव के पद पर कार्यरत शिवशंकर मिश्रा को चयनोपरांत उपसचिव के वेतनमान लेवल 12 के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

इस पद्दोन्नति में उच्च न्यायालय, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या 394 (एस०बी०) / 2021 ललित मोहन आर्य व अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

उप सचिव के पद पर पदोन्नति होने वाले उक्त अधिकारी की तैनाती आदेश के अनुसार की गई है-
उत्तराखण्ड सचिवालय सेवा संवर्ग के अन्तर्गत अनुभाग अधिकारी के पद पर कार्यरत सुरेन्द्र सिंह नेगी को नियमित चयनोपरान्त अनु सचिव, वेतनमान लेवल-11 के रिक्त पद पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत करने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

उत्तराखण्ड सचिवालय संवर्ग के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत निम्नलिखित कार्मिकों को नियमित चयनोपरान्त अनुभाग अधिकारी, वेतन लेवल-10 के रिक्त पदों पर कार्यभार ग्रहण किये जाने की तिथि से अस्थाई रूप से पदोन्नत करने की राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं-
गोविन्द सिंह,नरेन्द्र कुमार लोधी, राकेश सिंह उपरोक्त अनुभाग अधिकारियों को 01 वर्ष की विहित परिवीक्षा पर रखा गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles