Sunday , 6 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड केदारनाथ में बनी ध्यान गुफा की बुकिंग 20 जून तक फुल, पीएम मोदी भी कर चुके हैं गुफा में ध्यान
अतुल्य उत्तराखंडताज़ा ख़बर

केदारनाथ में बनी ध्यान गुफा की बुकिंग 20 जून तक फुल, पीएम मोदी भी कर चुके हैं गुफा में ध्यान

यदि आप केदारनाथ धाम की पहाड़ियों में बनी ध्यान गुफा में साधना करने का मन बना रहें है तो आपको 20 जून तक इसके लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि 20 जून तक ध्यान गुफा की आनलाइन बुकिंग फुल हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी लोकसभा के चुनाव प्रचार के बाद 18 मई 2019 को यहां आकर ध्यान गुफा में एक रात को रूके थे उसके बाद से इस ध्यान गुफा में लोग इसकी ओर काफी आकृर्षित हुए हैं।

ध्यान गुफा के फुल होने की जानकारी गढ़वाल मंडल विकास निगम के रीजनल मैनेजर आरएस खत्री ने दी उन्होंने बताया कि देशभर से श्रद्धालु ध्यान गुफा की बुकिंग कराना चाहते हैं। यह गुफा केदारनाथ मंदिर से लगभग 800 मीटर की दूरी पर मंदाकिनी नदी के पास स्थित है। इस गुफा का एक दिन का किराया तीन हजार रुपये है।

इस गुफा के अलावा भी यहां पर दो अन्य गुफाएं भी तैयार की जा चुकी हैं और इस बार इनके लिए भी आनलाइन बुकिंग की जा रही है। लेकिन, श्रद्धालु उसी गुफा में रूकना ज्यादा पंसद कर रहे हैं जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूके थे श्रद्धालु भी उसी गुफा में रूक कर ध्यान करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आने से जहां उत्तराखंड के साथ ही चारधाम यात्रा की ब्रांडिंग हुई, वहीं उम्मीद जगी है कि अब दुनियाभर से श्रद्धालुओं व सैलानियों का रुख उत्तराखंड की ओर बढ़ा है। अब यह राज्य सरकार पर निर्भर है कि वह तीर्थाटन व पर्यटन के लिहाज से आर्थिकी संवारने की दिशा में इसका कितना लाभ उठा पाती है। प्रधानमंत्री मोदी का केदारनाथ गुफा में साधना और रहने के पीछे भी उनका यही उद्देश्य था कि अब केदारनाथ यात्रा के पूरी तरह से सुरक्षित हो गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अक्टूबर 2017 में केदारनाथ में पांच योजनाओं का शिलान्यास किया था। उस समय उन्होंने योग, साधना और आध्यात्म के लिए केदारपुरी में गुफाओं के निर्माण की भी बात कही थी। जो कि काफी समय पहले बनकर तैयार हो चुकी हैं और खुद प्रधानमंत्री मोदी ने एक रात केदारनाथ में साधना भी की थी।

प्रधानमंत्री बनने के बाद वह कई बार केदारनाथ धाम के दर्शनों के लिए पहुंचे चुके हैं। पीएम पहली बार 3 मई 2017 को केदारनाथ पहुंचे थे। इसके बाद 20 अक्टूबर 2017 को केदारनाथ पहुंचे। 7 नवंबर 2018 को दिवाली के मौके पर भी प्रधानमंत्री केदारनाथ पहुंचे और फिर 2019 का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम 18 मई 2019 को केदारपुरी पहुंचे थे।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles