Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पंजीकरण के विरोध में आज केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग बाजार बंद
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पंजीकरण के विरोध में आज केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग बाजार बंद

केदारनाथ यात्रा में पंजीकरण की व्यवस्था समाप्त करने के साथ ही यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार लाने की मांग को लेकर आज केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग के व्यापारियों ने बजार बंद कर दिया है।

 

व्यापारियों का कहना है कि जगह-जगह यात्रियों को रोककर उनका रोजगार प्रभावित किया जा रहा है और व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। यात्रियों के कम संख्या में पहुंचने से स्थानीय लोगों का रोजगार प्रभावित हो रहा है, जिस कारण अब व्यापारी आक्रोशित हो गये हैं।

 

व्यापारियों का कहना है कि पंजीकरण की व्यवस्था को समाप्त किया जाय। साथ ही अन्य यात्रा व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाय। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग पार्किंग में अवैध रूप से बिस्तर बिछाकर यात्रियों को सुलाया जा रहा है। जिस कारण स्थानीय व्यक्तियों का रोजगार प्रभावित हो गया है। यह बिस्तर बिना अनुमति के ही बिछाये जा रहे हैं।

 

उन्होंने कहा कि यात्रा चलने से उम्मीद थी कि केदारघाटी के लोगो का रोजगार भी चलेगा, लेकिन यात्रियों को जगह-जगह रोककर परेशान किया जा रहा है और यहां के लोगों का रोजगार भी प्रभावित किया जा रहा हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...