Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दुश्मनों से लोहा लेते हुए टिहरी जिले के प्रवीन सिंह शहीद
उत्तराखंड न्यूज़टिहरी

दुश्मनों से लोहा लेते हुए टिहरी जिले के प्रवीन सिंह शहीद

उत्तराखंड के टिहरी जिले के रहने वाले सैनिक प्रवीन सिंह दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये। जम्मू कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में देश की रक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राण न्यौछावर किये। वह टिहरी जिले के पांडोली गांव के रहने वाले थे। जब परिवार वालों को इस दुःखद घटना की सूचना मिली तो पूरे परिवार में शोह की लहर फैल गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में राष्ट्ररक्षा करते हुए टिहरी जनपद के पांडोली गांव के निवासी वीर जवान प्रवीन सिंह जी की शहादत पर शत्-शत् नमन! आपके द्वारा देश की अखंडता एवं संप्रभुता के लिए दिया गया बलिदान भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। जय हिंद!

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...