Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चंपावत में उपचुनाव की मतगणना शुरू, आज होगा फैसला
उत्तराखंड न्यूज़चंपावत

चंपावत में उपचुनाव की मतगणना शुरू, आज होगा फैसला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचौड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में सुबह आठ बजे से शुरू हो गयी है। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

बता दें कि 31 मई को चंम्पावत में उपचुनाव की खातिर वोट डाले गए थे। इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें।

मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...