Home उत्तराखंड न्यूज़ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55,025 वोटों से चम्पावत का उपचुनाव जीता
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 55,025 वोटों से चम्पावत का उपचुनाव जीता

चम्पावत में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत हासिल कर ली है। वह 55,025 वोटों से जीते हैं। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों खड़े हो रखे थे। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचैड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। कांग्रेस की प्रत्याक्षी निर्मला गहतोड़ी को 3607 वोट मिले।

चम्पावत में हुए उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत हासिल कर ली है। वह 55,025 वोटों से जीते हैं। इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित चार प्रत्याशियों खड़े हो रखे थे। विधानसभा उपचुनाव की मतगणना गोरलचैड़ मैदान के पास वन पंचायत भवन में सुबह आठ बजे से शुरू हुई थी। कांग्रेस की प्रत्याक्षी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले।

बता दें कि 31 मई को चंम्पावत में उपचुनाव के लिए वोट डाले गये थे। इस चुनाव में भाजपा से सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस से निर्मला गहतोड़ी, सपा समर्थित मनोज कुमार भट्ट और निर्दलीय हिमांशु गड़कोटी प्रत्याशी हैं। वृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की मौजूदगी में मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर को मतगणना का दूसरा प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा कि यदि मतगणना के दिन कोई समस्या आती है तो उसकी सूचना रिटर्निंग ऑफिसर को दें।

मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कर्मचारी लगाए गए हैं। एक टेबल में एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेगा। 13 चरणों में होने वाली मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई हैं। प्रशिक्षण में सीडीओ राजेद्र सिंह रावत, डीडीओ संतोष कुमार पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह मेहरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, डॉ.एमपी जोशी, जीवन कलौनी आदि मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...