Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बाल बाल बचे दो छात्र, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

बाल बाल बचे दो छात्र, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाई जान

आज 4 जून 2022 को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा अवगत कराया गया कि विजय नगर डिग्री कॉलेज के पास नदी में 2 कॉलेज के छात्र फंसे हुए है।

आज 4 जून 2022 को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा अवगत कराया गया कि विजय नगर डिग्री कॉलेज के पास नदी में 2 कॉलेज के छात्र फंसे हुए है।

एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू कर उक्त दोनों छात्रों तक रस्सी के माध्यम से लाइफजेकेट व लाइफ बोया पहुंचाया गया। उसके उपरांत उक्त छात्रों को लाइफ जैकेट पहनने के पश्चात उन्हें रोप रिवर रेस्क्यू कर नदी के किनारे तक लाया गया।

छात्रों का विवरण – सुमन पुत्र विनोद निवासी डांगी अगस्त्यमुनि, BA द्वितीय वर्ष में अध्यानर्त।

अंकुश रावत पुत्र पुष्कर सिंह निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनि, BSc द्वितीय वर्ष में अध्यानर्त।

एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, आरक्षी धीरज, मुकेश, नंदन, नवीन, चालक विपिन सिंह शामिल रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...