देहरादून के त्यूणी क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। जहां थानाध्यक्ष त्यूणी उ.नि. व का. के मध्य गाली गलौज व मारपीट हुआ हैं।
बता दें कि रात्रि गश्त ड्यूटी लगाने को लेकर थानाध्यक्ष त्यूणी उ.नि. कृष्ण कुमार तथा का. लोकेंद्र के मध्य थाना त्यूणी परिसर में आपस में गाली गलौज व मारपीट की गई। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून जन्मेजय खंडूरी द्वारा थानाध्यक्ष त्यूणी उ.नि. कृष्ण कुमार तथा का. लोकेंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए पूरे प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी विकासनगर को सुपुर्द की गई है।
साथ ही थाना क्लेमेंट टाउन में नियुक्त उ.नि. आशीष रवियान को थानाध्यक्ष त्यूणी के पद पर नियुक्त किया गया है।


Leave a comment