Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां आदमख़ोर बाघ ने बनाया महिला को निवाला, गांव में भय व्याप्त
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

यहां आदमख़ोर बाघ ने बनाया महिला को निवाला, गांव में भय व्याप्त

उत्तराखंड पौड़ी के नागदेव रेंज के अंतर्गत सपलोडी गांव के निकट भट्टीगांव में 75 वर्षीय महिला को घर पर गुलदार ने मौत के घाट उतार दिया था जिसके बाद वन विभाग की टीम गांव में पहुंची साथ ही डीएफओ मुकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे जहाँ आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएफओ मुकेश कुमार के समक्ष विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिसके बाद डीएफओ गढ़वाल ने ग्रामीणों को समझाने की लाख कोशिशें की लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएफओ की एक ना सुनी ग्रामीणों ने डीएफओ के समक्ष गुलदार को पिंजरा लगाकर कैद करने अथवा आदमखोर घोषित करते हुए शिकारियों द्वारा मारने की मांग की गई।

आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था। कि इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में गुलदार कइयों की जान ले चुका है। क्षेत्र में गुलदार की तादाद बढ़ने से ग्रामीणों को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने गुलदार के आतंक से निजात दिलाए जाने की वन विभाग तथा प्रशासन से मांग की है।

वन विभाग की पौड़ी नागदेव रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम के वक्त क्षेत्र में घटनास्थल के नजदीक गुलदार को कैद करने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...