Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां विद्यालय में मनाई गई उत्तराखंड क्रांति दल सरंक्षक की पुण्यतिथि
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां विद्यालय में मनाई गई उत्तराखंड क्रांति दल सरंक्षक की पुण्यतिथि

द एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ में स्वामी वीरेंद्रानंद जी के सानिध्य में प्रोफेसर डी.डी पंत, भौतिक शास्त्री, महान शिक्षाविद, कुशल शासक, सामाजिक चिन्तक, हिमालय रक्षक, बेहतर समाज का सपना देखने वाला कुमाऊं विश्व विद्यालय के प्रथम कुलपति व शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्त करने वाले, उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक की पुण्यतिथि मनाई गई।

आज 11 जून 2022 को द एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ में स्वामी वीरेंद्रानंद जी के सानिध्य में प्रोफेसर डी.डी पंत, भौतिक शास्त्री, महान शिक्षाविद, कुशल शासक, सामाजिक चिन्तक, हिमालय रक्षक, बेहतर समाज का सपना देखने वाला कुमाऊं विश्व विद्यालय के प्रथम कुलपति व शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्राप्त करने वाले, उत्तराखंड क्रांति दल के संरक्षक की पुण्यतिथि मनाई गई।

छात्र-छात्राओं शिक्षक- शिक्षिकाओं के मध्य परम आदरणीय प्रोफेसर डीडी पंत के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया साथ ही आज इस शुभ दिन के अवसर पर विद्यालय में 6 नई गाड़ियां भी मंगवाई गई। जिनका शिक्षक शिक्षिकाओं बच्चों वह विद्यालय के संस्थापक द्वारा विधि विधान से पूजन कराया गया तथा इस सहयोग के लिए स्वामी जी ने अपने पुरातन छात्र गिरीश चुफाल मैनेजर एचडीएफसी बैंक रुद्रपुर को साधुवाद दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...