श्री केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद से दूर दूर से लोग दर्शन हेतु पहुंच रहे है। आज थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे परिवार के साथ श्री केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने भगवान केदारनाथ और भगवान बदरीनाथ के दर्शन किये।
इस अवसर पर उनके साथ सेना के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम पहुंचने पर उन्होंने बाबा केदार की पूजा अर्चना की। केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग ने सेनाध्यक्ष को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।
जनरल पांडे ने आज बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से जनरल मनोज पांडे ने बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार पर 102 किलो का घंटा अर्पित किया। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष की अगवानी की।
सेनाध्यक्ष इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं और उन्होंने उत्तराखंड और हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा भी किया और वहां तैनात कमांडरों से सैन्य तैयारियों की जानकारी ली। सेना प्रमुख बनने के बाद सेंट्रल सेक्टर में एलएसी का यह उनका पहला दौरा है।


Leave a comment