21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इस अवसर पर 12 जून 2022 को द एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ की प्रथम शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एशियन स्कूल के प्रधानाचार्य यशोदा पाठक, प्रधानाचार्य एम एस बोरा, उपप्रधानाचार्य मयंक चंद, समन्वयक निर्मला कापड़ी ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का परिचय कराया।
शिवांगी ने नई शिक्षा पद्दति और आज के बच्चों की आवश्यकता पर चर्चा की। संस्थापक स्वामी वीरेंद्रनंद जी ने बच्चों के भीतर वैज्ञानिक सोच, रुचिकर शिक्षा पर प्रकाश डाला। साथ ही नई शिक्षा पद्दति के अनुसार बच्चों के मूल्यांकन के तरीके को विस्तार से समझाया।
आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है इस अवसर पर द एशियन एकेडमी स्कूल पिथौरागढ़ में तीन दिवसीय योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसलिए स्कूल प्रशासन ने सभी बच्चों को कहा है कि वह अपने अभिभावकों को सूचना दे कि आने वाली 19, 20 और 21 जून को स्कूल में आकर अपनी सहभागिता व उपस्थिति प्रदान करें इसके लिए स्कूल ने सभी अभिभावकों को भी आमंत्रित किया है।




Leave a comment