आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने अपने पद और सदस्या से इस्तीफा दे दिया है। दीपक बाली ने अपना इस्तीफा केंद्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को भेजा है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली के साथ चलने में स्वयं को असहज महसूस कर रहे हैं। इसलिए वह उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्या से भी त्यागपत्र दे रहे हैं।

इससे पहले कर्नल सेवानिवृत्त अजय कोठियाल जो कि उत्तराखंड के आम आदमी पार्टी के 2022 के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे उन्होंने भी आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया है। अब दीपक बाली ने भी पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और वह भी कर्नल कोठियाल की तरह बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।
आम आदमी पार्टी जो उत्तराखंड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थी उनके दो प्रमुख नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ देने से कहीं न कहीं आम आदमी पार्टी को इससे बहुत धक्का लगेगा।


Leave a comment