Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ श्री केदारनाथ धाम में मिशन मर्यादा के तहत की गयी कार्यवाही
उत्तराखंड न्यूज़

श्री केदारनाथ धाम में मिशन मर्यादा के तहत की गयी कार्यवाही

उत्तराखण्ड पुलिस सभी धामों की मर्यादा और पवित्रता बनाये रखने हेतु प्रतिबद्ध है। कुछ हुड़दंगी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आते।
श्री केदारनाथ धाम में भी श्रद्धालुओं के बीच कुछ अराजक किस्म के लोग हुक्का लेकर हुड़दंग मचा रहे थे चौकी श्री केदारनाथ पुलिस द्वारा मिशन मर्यादा के तहत 03 युवकों का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया है।

पुलिस ने सभी लोगों से अपील है कि, धार्मिक स्थलों की मर्यादा बना कर रखते हुए सदाचरण का व्यवहार करें। यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का कृत्य करता है तो उसके सम्बन्ध में तत्काल नजदीकी पुलिस अथवा डायल 112 पर कॉल करें।

जनपद रूद्रप्रयाग पुलिस की आप सबसे अपील है कि श्री केदारनाथ धाम की पवित्रता बनाये रखें, ऐसा कोई भी कृत्य न करें, जिससे न केवल आप ही बल्कि आपके परिवार और समाज को शर्मिन्दा होना पड़े।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...