Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने किया घेराव, राहुल गांधी को समन किये जाने का कर रहे विरोध
उत्तराखंड न्यूज़

ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस ने किया घेराव, राहुल गांधी को समन किये जाने का कर रहे विरोध

ED द्वारा राहुल गाँधी को आज समन किए जाने के विरोध में पुरे देश भर में ED दफ़्तरो के बाहर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओ का विरोध प्रदर्शन जारी हैं उत्तराखंड में भी ED कार्यालय के बाहर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओ ने घेराव किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष ने धरना और घेराव किया कांग्रेस के नेताओं ने एक सुर में कहा की जिस तरह से सरकार ED का उपयोग नेताओं को डराने धमकाने के लिए कर रही हैं इससे कोई डरने वाला नहीं हैं और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही हैं कोई डरने वाला नहीं हैं वही यशपाल आर्य ने साफ कहा की ये हीं मोदी सरकार की नीति हैं।अगर वो डरने लगते हैं तो ED का उपयोग करने लगते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...