आज 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के अनेक जगहों पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। केदारनाथ धाम से लेकर हरिद्वार के गंगा तक योग करते हुए लोगों का नजारा देखने को मिला।

ऋषिकेश में गंगा के किनारे स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने योगाभ्यास में हिस्सा लिया। इसके अलावा उत्तराखंड के कई मंत्रियों ने भी राज्य के अलग अलग हिस्सों में लोगों के योगाभ्यास किया।
विश्व प्रसिद्ध टिहरी झील में टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने टिहरी झील के पास योगाभ्यास किया। लगातार योग करने से शरीर को एक नई ऊर्जा मिलती है।
डाॅ धन सिंह रावत ने कमलेश्वर महादेव मंदिर, शक्ति केंद्र श्रीनगर, द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए एवं वहां पर उन्होंने योगाभ्यास किया।

आईटीबीपी के जवानों ने भी भारत चीन सीमा के पास 15 हजार फीट की ऊंचाई पर योगाभ्यास किया। यह हिमवीर योगाभ्यास करके अपने को फिट रखने है और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला करते हैं। हर मौसम में चाहे कितनी भी सर्दी हो, कितनी ही गर्मी हो यह अपने आपको ढाल लेते हैं।

केदारनाथ धाम और यमुनोत्री धाम में भी लोगों ने योगाभ्यास किया। योग करने से संपूर्ण शरीर की दिशा एवं दशा बदलती है साथ ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है।
आदिकाल से ऋषि-मुनियों ने योग को अपनाया है उनकी शक्ति एवं सफलता के पीछे योग एवं ध्यान है।


Leave a comment