Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में मनाया गया योगा दिवस, केंद्रीय राज्य मंत्री बालियान भी रहे उपस्थित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

केदारनाथ में मनाया गया योगा दिवस, केंद्रीय राज्य मंत्री बालियान भी रहे उपस्थित

योग दिवस के अवसर पर केदारनाथ मन्दिर के परिसर में आठवॉ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री पशुपालन मत्स्य पालन डा0 संजीव कुमार वालियान द्वारा दीप प्रज्जवलित कर योग दिवस का शुभारम्भ किया गया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री वालियान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दिवस शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज हम सभी के लिए ऐतिहासिक व सौभाग्य का दिन है कि हमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाबा केदारनाथ की पावन धरती में योग करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज पूरा विश्व योगमयी हुआ है जिसका लाइव प्रसारण किया जा रहा है।पूरा देश मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास की ओर निरंतर अग्रसर है जो नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मा. केंद्रीय राज्यमंत्री को बाबा केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिह्न भेंट कर केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए सभी अतिथिगणों एवं जन प्रतिनिधियों सहित सभी उपस्थित दर्शनार्थियों, जिला स्तरीय अधिकारियों सहित आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, डीडीआरएफ तथा पुलिस जवानों सहित सभी उपस्थित जनमानस का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आभार व्यक्त किया है।

 

केदारनाथ में योग दिवस कार्यक्रम में केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, सचिव मत्स्य पालन जे.एन. सोबेन, सचिव पशुपालन डाॅ. वीवीआरसी पुरुषोत्तम, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, अपर सचिव मत्स्य पालन संजीव कुमार, ज्वाइंट सेक्रेटरी सागर मेहरा, संयुक्त आयुक्त शंकर लक्ष्मण, निदेशक मत्स्य पालन डाॅ. नियति जोशी, उप सचिव डाॅ. एस.के. झा, अपर निदेशक मत्स्य पालन गुनमया पात्रा, योग गुरु प्रो. नवदीप जोशी, अपर मुख्य कार्यधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, नोडल अधिकारी वीरेंद्र पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी सहित आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन किशन सिंह रावत द्वारा किया गया।इसके अलावा जिले में नेहरू युवा केन्द्र, एनएसएस यूनिटों ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...