Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ो में बारिश शुरू, मार्ग हुए बाधित
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पहाड़ो में बारिश शुरू, मार्ग हुए बाधित

उत्तराखंड मे मानसून शुरू हो चुका है। जिसके चलते शनिवार रात चमोली में लगातार बारिश होती रही। जिससे राजमार्ग भी बाधित हो गया।

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक के साथ ही अब दुश्वारियों का समय भी शुरू हो गया है। चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है। भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है। थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है। सड़क से मलबा हटाने के लिए एनएच को सूचित कर लिया गया है। वही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास भी मलबा आने से बंद हो गया है। सड़क पर मलबा आने के बाद चार धाम यात्रा पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय राहगीर भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

वही शनिवार रात कर्णप्रयाग- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के भैरव नाथ मंदिर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर अतिवृष्टि होने से निर्माणाधीन रोड़ धस जाने से एक अल्टो कार सड़क के नीचे धंस गई है। जिसमे कार चालक जो कि कार गिरने के बाद सुरक्षित बाहर निकलकर स्वयं ही अपने कैम्प आमसौड़ चला गया है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर ग्रिफ की सहायता से रोड को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...