Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है वजह
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जानिए क्या है वजह

उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ से जुड़ी एक घटना सामने आती है। जहाँ उनके हेलिकॉप्टर से पक्षी टकरा गया। घटना रविवार की है। इसके बाद वाराणसी के पुलिस लाइन में सीएम योगी के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैडिंग की गई है.पुलिस लाइन से उनके हेलिकॉप्टर ने सुलतानपुर के लिए उड़ान भरी थी लेकिन पक्षी से टकराने के बाद पुलिस लाइन में ही उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई.

हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच की जा रही है. बताया जा रहा है कि लखनऊ से स्टेट प्लेन वाराणसी के लिए रवाना हो चुका है. अब स्टेट प्लेन से सीएम योगी जाएंगे. सीएम योगी के हेलीकॉप्टर की सही सलामत लैंडिंग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सीएम योगी कार से सर्किट हाउस पहुंच गए हैं. घटना सामने आने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि शनिवार को सीएम लखनऊ से स्पेशल चॉपर के जरिए वाराणसी पहुंचे थे. सीएम योगी ने अपने दौरे पर वाराणसी के सर्किट हाउस में जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के मध्यान्ह भोजन के लिए एलटी कॉलेज परिसर में 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार केन्द्रीकृत रसोईघर का निरीक्षण किया। दरअसल, वाराणसी में पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले सीएम योगी ने तमाम योजनाओं की प्रगति को देखा. इसके अलावा वो वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन भी किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...