Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ यहां अलकनंदा में गिरी कार, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

यहां अलकनंदा में गिरी कार, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में नही रुक रहे सड़क हादसे।यहां अलकनंदा में गिरी कार। अब तक पुलिस ने दो शव को निकाला बाहर।

रात्रि एक फॉक्सवैगन कार हनुमान चट्टी से श्री बद्रीनाथ की तरफ लगभग 3 किलोमीटर पहले अलकनंदा नदी में गिर गई जिसकी सूचना वहां पर कार्यरत मजदूरों द्वारा गिरने की आवाज सुनकर बताई गयी।

उक्त कार में थाना श्री बद्रीनाथ पर कार्यरत महिला कांस्टेबल प्रेमलता व उसके परिजन सवार थे, इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि महिला कांस्टेबल प्रेमलता एक अन्य महिला व एक पुरुष के साथ बद्रीनाथ से नीचे की ओर निकली लेकिन बद्रीनाथ से मात्र चार किमी की दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची अभी तक दो शव निकाले जा चुके है। थाना बद्रीनाथ के बरिष्ठ उप निरीक्षक देवेन्द्र रावत के अनुसार रेस्क्यू कार्य जारी है, गहरी खाई व चट्टान तथा बारिश व कोहरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। वाहन में दो अन्य लोग कौन थे, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...