Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में 30 सितम्बर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

उत्तराखंड में 30 सितम्बर तक अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

आजकल बरसात का मौसम चल रहा है इसको देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि मानसून के दौरान 30 सितंबर तक प्रदेश सरकार के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अवकाश नहीं मिलेगा। राज्य के मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिकरियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश मिल सकता है, अवकाश देते समय उच्चाधिकारी को इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर जा रहा है उसके स्थान पर किसी अन्य अधिकारी की व्यवस्था करनी होगी।

बरसात के समय में पहाड़ों में आपदा की बहुत समस्यायें देखने को मिलती हैं इन समस्याओं से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की बहुत जरूरत होती है और अगर आपदा में तत्काल मदद नहीं मिली तो जानमाल का बहुत नुकसान हो सकता है।

कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक की थी जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। अब मुख्य सचिव ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, प्रभारी सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व समस्त विभागाध्यक्षों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड राज्य प्राकृतिक आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है। बरसात के मौसम में राज्य में बाढ़, भूस्खलन व बादल फटने की घटनाओं के कारण कई जिले इससे प्रभावित हो जाते हैं, जिससे राज्य का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। राज्य को कई प्रकार से नुकसान हो जाता है उसको सुचारू करने में अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम् भूमिका हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...