Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ योगी सरकार के 100 दिन : भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका – योगी आदित्यानाथ
उत्तराखंड न्यूज़सरोकार

योगी सरकार के 100 दिन : भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ाने में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका – योगी आदित्यानाथ

उत्तर प्रदेश सरकार का पार्ट 2 का 100 दिन का कार्यकाल 5 जुलाई को पूरा हो जायेगा।  इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि हमें जो दूसरा कार्यकाल जनता जनार्दन ने दिया है इस दूसरे कार्यकाल में एक नई उड़ान के साथ हम सब अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जो लक्ष्य निर्धारित किया है भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन की होगी उसमें तो स्वाभाविक रूप से उत्तर प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है।

उत्तर प्रदेश सरकार में आते ही मंत्रिमंडल ने 10 सेक्टर चुने जिनमें हमने उनसे संबंधित प्रेजेंटेशन विभागीय प्रशिक्षण में सभी मंत्री गण मौजूद रहे उसे बनाया और उसका अध्ययन किया फिर मंत्रिमंडल के सामने प्रस्तुतीकरण हुआ फिर सभी की चर्चा हुई और ठोस कार्ययोजना बनाकर के हर एक सेक्टर के लिए एक सीनियर अधिकारी को जिम्मेदारी दी करके सेक्टर की संभावनाओं को आगामी 5 वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर की योजनाओं में सहयोग दे सके इसके लिए रोड़मैप तैयार किया जा रहा है।

सरकार जनता के द्वार 18 समूहों के साथ अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को जोड़ करके 18 कमिश्नरी को केंद्र में रखकर के 72 घंटे के लिए एक-एक कमिश्नरी में प्रवास किया। जनपद स्तर पर गांव में गए, नगर में गए अलग-अलग संगठनों और संस्थाओं के साथ बैठकर भी संपन्न की। जनता चौपाल लगाई विकास कार्यों के भौतिक निरीक्षण किए और उन कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जो जनता के मन में विश्वास पैदा कर सके। मंत्री समूह में अब तक हर मंत्री समूह 2-2 कमिश्नरी कवर कर चुके हैं।

सरकार की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा है यह जो कार्यक्रम है जो उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक नई गति देने के लिए टीम वर्क के रूप में कार्य करके आगे बढ़ाया जा रहा है जो अगले 5 वर्ष के लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं वर्तमान में हम उसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश की प्रगति और समिति के लिए महत्वपूर्ण है।

हमने जो कार्य योजना तैयार की है उसमें तकनीक का भी बेहतर इस्तेमाल किया। पहली बार प्रदेश के अंदर पेंशन प्राप्त करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए ई पेंशन योजना लागू की। देश का पहला राज्य है यूपी जो 100 दिनों के अंदर इस योजना को लागू किया प्रदेश में ई-विधान लागू किया गया। हाल ही में विधानसभा में जो सत्र संपन्न हुआ वही विधान के साथ पूरा हुआ आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में देश के महामहिम राष्ट्रपति का दोनों सदनों को मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

सीएम योगी ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि 2017 के पहले परिवारवाद, जातिवाद दंगों और अराजकता के लिए जाना जाता था उत्तर प्रदेश के अंदर एक बड़ी अजीब सी स्थिति थी पहचान का संकट था उत्तर प्रदेश के सामने 2017 के पहले 2014 के पहले फनी केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को रोककर राज्य सरकार की इच्छाशक्ति उन्हें लागू करने की नहीं रखती थी लेकिन पिछले 5 वर्ष के अंदर प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति को जो हम लोगों ने विगत 5 वर्षों में प्रदेश के अंदर कानून का राज स्थापित हो इस दिशा में जो प्रयास किए हैं देश के अंदर उसका एक विश्वास के रूप में बदला हुआ आम जनमानस में एक विश्वास पैदा हुआ।

प्रदेश के बारे में लोगों की धारणाएं बदली उसका परिणाम था कि यहां पर निवेश के अनेक संभावनाओं ने आगे बढ़कर के प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयां देना प्रारंभ कर दिया। निवेश की संभावनाओं ने रोजगार के नई संभावनाएं पैदा की।

अपराध और अपराधियों के लिए जूती प्रभावी ढंग से प्रदेश के अंदर लागू हुई दिनों के अंदर प्रदेश के अंदर हमारी सरकार ने 844 रूपये की माफिया और अपराधियों की संपत्ति जप्त की गई। अपनी उस प्रतिबद्धता को हम सबके सामने प्रस्तुत किया है अब तक 917 रूपये की संपत्ति माफियाओं से जप्त की।

यही नहीं पहली बार पुलिस के संरक्षण में अवैध स्टैंड टैक्सी स्टैंड आदि हटाए गए जिसमें 68,700 से अधिक अतिक्रमण स्थल थे जो सड़कों पर थे उन्हें हटाया गया। 76,000 से अवैध पार्किंग स्थल भी मुक्त किए गए धर्म स्थलों से भी माइक हटाया गया अनावश्यक शोरगुल से लोगों को मुक्ति मिले 74,020 से अधिक माइक हटाए गए या फिर उनकी वॉल्यूम को कम किया गया।

अलविदा की नमाज ईद के कार्यक्रम रामनवमी के कार्यक्रम किसी सड़क पर नहीं होगा प्रदर्शन का माध्यम नहीं बने, बड़ी शांतिपूर्ण तरीके से सभी कार्यक्रम संपन्न हुए, अलविदा की नमाज मस्जिदों में हुई, पोक्सो एक्ट के अंतर्गत भी प्रभावी कार्यवाही करते हुए महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों को अपराध करने वाले अपराधियों को भी न केवल सजा दिलाई गई बल्कि उनकी प्रभावी पैरवी करते हुए कटघरे में खड़ा किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दशकों बाद औद्योगिक वातावरण भी देखने को मिला है यूपी में भी निवेश हो सकता है यहां भी उद्योग लग सकता है। यह 2017 के पहले एक सपना था आज यह हकीकत में बदल रहा है 100 दिन के अंदर प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उनके सानिध्य में 80,000 करोड़ रूपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसमें लगभग 14 से ऊपर योजनाएं कवर हो रही है। पहली बार यूपी में डाटा सेंटर स्थापित करने का है हब रहा है चल इंडिया के युग में चार नए डेटासेंटर्स 15,900 करोड़ रुपए से अधिक की है 4,000 से अधिक डायरेक्ट नौजवानों को रोजगार मिलने की संभावना है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...