राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। राजेंद्र सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रखे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजेंद्र सिंह और एनडीएमए के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन के बारे में चर्चा की और कैसे आपदाओं के दौरान जान माल का कम से कम नुकसान हो उस संबंध में बातचीत हुई।
मानसून के दौरान राज्य में कई प्रकार से प्राकृतिक आपदा आ जाती है। बरसात के मौसम में नेपाल से लगने वाले कई जिलों में बाढ़ का पानी आ जाता है। जिससे कई जिलों के लोग प्रभावित हो जाते हैं तथा जान माल का भी नुकसान हो जाता है।
इन जिलों में कैसे नुकसान कम हो और यदि प्राकृतिक आपदा आती है तो हम उस चुनौती से कैसे निपटें, इस सिलसिले में विस्तृत से चर्चा की गई।


Leave a comment