Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम योगी आदित्यनाथ से एडीएमए सदस्य राजेंद्र सिंह की आपदा प्रबंधन के बारे में चर्चा
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

सीएम योगी आदित्यनाथ से एडीएमए सदस्य राजेंद्र सिंह की आपदा प्रबंधन के बारे में चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2024 तक देश को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए तेज गति से काम कर रहा है। इसी सिलसिले में एनडीएमए के सदस्य देश के कई हिस्सों का दौरा कर रहे हैं और आपदा की जानकारी ले रहे हैं।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य राजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। राजेंद्र सिंह दो दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश जा रखे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजेंद्र सिंह और एनडीएमए के अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन के बारे में चर्चा की और कैसे आपदाओं के दौरान जान माल का कम से कम नुकसान हो उस संबंध में बातचीत हुई।

मानसून के दौरान राज्य में कई प्रकार से प्राकृतिक आपदा आ जाती है। बरसात के मौसम में नेपाल से लगने वाले कई जिलों में बाढ़ का पानी आ जाता है। जिससे कई जिलों के लोग प्रभावित हो जाते हैं तथा जान माल का भी नुकसान हो जाता है।

इन जिलों में कैसे नुकसान कम हो और यदि प्राकृतिक आपदा आती है तो हम उस चुनौती से कैसे निपटें, इस सिलसिले में विस्तृत से चर्चा की गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...