उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चन्दन रामदास जब दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे तो उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले खतौली स्थित रोडवेज परिवहन से अनुबंधित ढाबे का औचक निरीक्षण किया।
परिवहन मंत्री, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दिल्ली से देहरादून लौट रहे थे तो उन्होंने खतौली स्थित रोडवेज परिवहन से अनुबंधित साक्षी ढाबे पर का औचक निरीक्षण किया। ढाबे पर रुकी रोडवेज बसों में सवार यात्रियों से भी ढाबे के बारे में जानकारी ली और वहां के खाने पीने का सामान किस रेट में मिल रहा है उसके बारे में भी विस्तृत से चर्चा की।
उन्होंने ढाबे मालिक को सख्त निर्देश दिए कि सवारियों से रेट लिस्ट के अनुसार ही खाने का भुगतान लिया जाये व कोई भी शिकायत मिलने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
परिवहन मंत्री ने कहा कि उन्हें दिल्ली उत्तराखंड रुट पैड पर लगातार यात्रियों द्वारा रास्ते में ढाबों को लेकर शिकायतें की जा रही थी, जिसमें महंगा खाना, गंदगी और यात्रियों से बदसलूकी की खबरें सामने आईं थी।
ज्ञातव्य रहे कि विधान सभा सत्र के दौरान परिवहन मंत्री चन्दन रामदास की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी जिसके बाद उन्हें दून अस्पताल से मैक्स हॉस्पिटल और वहां से मेदांता रेफर कर दिया गया था। अब उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह दिल्ली से देहरादून आ रहे थे तो उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले ढाबे का अचानक निरीक्षा किया। उन्हें दिल्ली देहरादून हाईवे पर उत्तराखंड रोडवेज के यात्रियों द्वारा लगातार शिकायत आ रही थी उन शिकायतों को दूर करने के लिए मंत्री चंदन रामदास ने यहां का औचक निरीक्षएा किया।


Leave a comment