Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड मेले को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल की शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़

कांवड मेले को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल की शुरूआत

कांवड यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी और 26 जुलाई 2022 को समाप्त होगी। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड पुलिस ने कांवड मेला-2022 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad खोला गया।

उत्तराखंड पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ही कांवड मेला 2022 में आएं। जिससे आपको यात्रा में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने भी कांवड यात्रा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा था कि इस बार कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थलों में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शाइनेज की पूर्ण व्यवस्था हो। कांवड़ पटरी पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था हो। भंडारे एवं लंगर के लिए हाइवे से दूरी पर स्थान चिन्हित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ मेले के दौरान पर्वतीय जनपदों में आवश्यक सेवाओं एवं सामग्रियों को भेजने के लिए कोई परेशानी न हो। होटलों एवं दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए। स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना न करने पड़े।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...