Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड मेले को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल की शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़

कांवड मेले को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल की शुरूआत

कांवड मेले को लेकर उत्तराखंड सरकार कोई कोताही बरतना नहीं चाहती इसलिए यात्रा को सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिए सभी ठोस कदम उठाये जा रहे हैं। पिछले दो साल में कोरोना के कारण कांवड यात्रा नहीं हो पाई थी इसलिए इस बार यात्रा में भारी भीड़ होने के संभावना है।

कांवड यात्रा 14 जुलाई से शुरू होगी और 26 जुलाई 2022 को समाप्त होगी। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने भी कमर कस ली है। उत्तराखंड पुलिस ने कांवड मेला-2022 में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad खोला गया।

उत्तराखंड पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ही कांवड मेला 2022 में आएं। जिससे आपको यात्रा में कोई असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री धामी ने भी कांवड यात्रा को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने कहा था कि इस बार कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पार्किंग स्थलों में पेयजल की पूर्ण व्यवस्था रखी जाए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर शाइनेज की पूर्ण व्यवस्था हो। कांवड़ पटरी पर विद्युत की पर्याप्त व्यवस्था हो। भंडारे एवं लंगर के लिए हाइवे से दूरी पर स्थान चिन्हित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ मेले के दौरान पर्वतीय जनपदों में आवश्यक सेवाओं एवं सामग्रियों को भेजने के लिए कोई परेशानी न हो। होटलों एवं दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा की जाए। स्थानीय स्तर पर लोगों को आवागमन में अधिक परेशानी का सामना न करने पड़े।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...