Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ भारी बारिस के कारण उत्तराखंड में कई मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन मार्गों को सही करने में जुटा
उत्तराखंड न्यूज़

भारी बारिस के कारण उत्तराखंड में कई मार्ग क्षतिग्रस्त, प्रशासन मार्गों को सही करने में जुटा

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिस के कारण यातायात व्यवस्था पर बहुत बुरा असर पड़ा है कई स्थानों पर रोड़ टूट गई हैं तथा कई मार्गों पर पहाड़ का मलबा आ गया है जिसके कारण कई मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं। इन मार्गों को तुरन्त सही करने के लिए प्रशासन जोर शोर से लगा हुआ है।

भारी बारिस के कारण मयाली-घनसाली मोटर मार्ग ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण आवाजाही नहीं हो पा रही है, इसके दृष्टिगत सम्बन्धित स्थान पर अस्थाई पुल बनाये जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने लोनिवि अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त पुल का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए क्षतिग्रस्त पुल के बगल में ही अस्थायी पुल का निर्माण कार्य करवाया जाए जिससे कि सड़क मार्ग सुचारू हो सके तथा क्षेत्रवासियों को आवाजाही में कोई दिक्कत न हो। इसके साथ ही उन्होने क्षतिग्रस्त सड़क को दुरुस्त करने के लिए अल्ट्रानेट अस्थायी व्यवस्था हेतु दूसरे स्थान से रोड़ बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि भारी वर्षा के कारण जो भी सडक मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं उन पर त्वरित गति के कार्य करने के निर्देश दिए तथा यातायात को शीघ्रता से शीघ्र सुचारू किया जाए। ताकि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसमें सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं तत्परता कार्य करना सुनिश्चित करें। इसके पश्चात् जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी ने कोटी गांव में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का भी स्थलीय कर 15 अगस्त तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकासस अधिकारी नरेश कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, अधिशासी अभियंता लोनिवि जेएस रावत, सहायक अभियंता अजय थपलियाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...