Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरक सिंह रावत ने फिर मचाई राजनीति में हलचल,घर मे लगा नेताओं का जमावड़ा
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

हरक सिंह रावत ने फिर मचाई राजनीति में हलचल,घर मे लगा नेताओं का जमावड़ा

देहरादून: विधानसभा चुनाव के बाद से ही उत्तराखंड के कद्दावर नेता हरक सिंह रावत गायब से हो गये थे। अब उत्तराखंड के राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हरक सिंह रावत की चर्चाएं होने लगी हैं। हरक सिंह रावत के घर पर कांग्रेसी नेताओं का अचानक जमावड़ा बढ़ गया। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

दरअसल, हरक सिंह रावत के डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस के विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विजयपाल सजवाण, राजकुमार, भुवन कापड़ी और लालचंद शर्मा पहुंचे। यूं तो हरक सिंह रावत से कांग्रेसियों की इस मुलाकात को सामान्य माना जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि हरक सिंह रावत कांग्रेस की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हैं। इसीलिए वे पार्टी छोड़ने की स्थिति में हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...