Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ कांवड़ के लिए देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस, दो कांवड़ यात्रियों की जान बचाई
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

कांवड़ के लिए देवदूत बनी उत्तराखंड पुलिस, दो कांवड़ यात्रियों की जान बचाई

कांवड़ मेले में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद दिख रही है। वह यहां आने वाले श्रद्धालुओं पर लगातार नजर रखी जा रही है अगर किसी भी श्रद्धालु के साथ कोई अनहोनी होती है तो पुलिस उसकी मदद के लिए आगे आ रही है।

कांवड़ मेले में आया दिल्ली का युवक रावतपुर आश्रम के सामने गंगा में स्नान करते समय तेज़ बहाव के कारण बहने लगा, जिस पर उत्तराखंड पुलिस की जल पुलिस के गोताखोर सन्नी कुमार विक्रांत एवं हेड कांस्टेबल अतुल सिंह ने नदी में छलांग लगा कर सुरक्षित बाहर निकाला। इस कांवड़ के लिए उत्तराखंड पुलिस देवदूत बनकर आई और नदी में बह रहे इस युवक की जान बचाई।

दूसरी घटना कल दोपहर की है जब प्रेमनगर आश्रम घाट पर एक कांवड़िये को पुल के नीचे चेन से लटकता देख उत्तराखंड पुलिस की 31 पीएसी के तैराक दल बोट लेकर नदी में उतरा और फंसे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

उत्तराखंड पुलिस लगातार यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर तरह से सहायता करने में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि यहां आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा करना उनका परम धर्म है और वह लगातार इस कोशिश में लगे हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...