Friday , 4 September 2026
Home अतुल्य उत्तराखंड केदारनाथ एवं बदरीनाथ के सोविनियर को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश
अतुल्य उत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयाग

केदारनाथ एवं बदरीनाथ के सोविनियर को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के डीएम मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि जनपद को प्लास्टिक मुक्त करने के उद्देश्य से सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है, इसके लिए उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र भटवाड़ी सैण में विभिन्न इकाइयों का औचक निरीक्षण कर यहां उपयोग में लाए जा रहे प्लास्टिक को बिना देरी के बंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जीएम उद्योग को जल्द से जल्द कागज की पैकेजिंग यूनिट स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्योग विभाग के स्मृति ग्रोथ सेंटर, मंदाकिनी खाद्य उत्पाद, बैकरी यूनिट, हिमाल्टो जूस यूनिट आदि का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी इकाइयों को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो भी प्रोडक्ट (उत्पाद) तैयार किए जा रहे हैं उनकी पैकेजिंग में सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने एवं अन्य प्लास्टिक उत्पादों के इस्तेमाल में भी कमी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उत्पादों में पेपर बैग की ही पैकिंग करने को कहा।

उन्होंने बैकरी यूनिट एवं अन्य यूनिटों को खाद्य सामग्री बनाते समय विशेष साफ-सफाई का ध्यान रखने के भी निर्देश दिए तथा बैकरी यूनिट में तैयार किए जा रहे सामग्री की सुरक्षा के लिए एक सप्ताह के अंतर्गत फ्लाई कैचर लगाने के निर्देश दिए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...