Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ दिल्ली: सीएम धामी ने निशंक और अजय भट्ट से की मुलाकात
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

दिल्ली: सीएम धामी ने निशंक और अजय भट्ट से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली दौरे के दौरान रमेश पोखरियाल निशंक व अजय भट्ट से मुलाकात कर विकास कार्यो पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक से शिष्टाचार भेंट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य में रोपवे परियोजनाओं, मानसखण्ड मंदिर माला मिशन सहित पर्यटन की विभिन्न गतिविधियों के साथ ही सीमांत क्षेत्रों के विकास पर चर्चा की गईं।

बता दें कि सीएम धामी अपने दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड के विकास कार्यों पर भी चर्चा की।

इससे पूर्व सीएम धामी ने आने वाले वर्षों के विजन को भी प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...