Home उत्तराखंड न्यूज़ टनकपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढही, दो लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

टनकपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढही, दो लोग घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

टनकपुर में ढहा निर्माणाधीन मकान। दो मजदूर घायल हुए जिन्हें SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

उत्तराखंड के टनकपुर में हुआ दर्दनाक हादसा। खबर है कि 27 जुलाई 2022 को देर रात थाना टनकपुर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पीलीभीत रोड पर एक मकान गिर गया है, जिससे उसमे काम कर रहे 2 लोग दबने से घायल हो गए।

उक्त घटना की जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम त्वरित रेस्क्यू हेतु रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची।

उक्त घटनास्थल पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, अचानक मकान की सेंटरिंग ढहने से सारा कंक्रीट व सरिया नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि अन्य मजदूर अभी घटनास्थल पर ही था।

SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर रेस्क्यू कार्य आरम्भ किया, देर रात्रि , कड़ी मशक्कत के बाद लेंटर के नीचे दबे मजदूर को सुरक्षित बाहर निकाला। जिसके उपरांत घायल व्यक्ति सोबित पुत्र शेर सिंह खटीमा वार्ड न.13 का प्राथमिक उपचार करने के बाद SDRF टीम द्वारा रोप स्ट्रैचर की सहायता से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से खटीमा चिकित्सालय पहुँचाया।

रेस्क्यू टीम का विवरण:-

1. हे का. जीतेन्द्र गिर

2. का. प्रवेश नगर कोटी

3. का. नितेश खेतवाल

4. का. नवीन पोखरिया

5. का. अजय बोरा

6. का. कृष्णा रावत

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...