Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पहाड़ो में बरस रही आफतों की बारिश, यहां गुफा में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

पहाड़ो में बरस रही आफतों की बारिश, यहां गुफा में रात बिताने को मजबूर ग्रामीण

जोशीमठ। प्रदेश में पहाड़ी जिलों में लगातार हो रही बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त है। भारी बारिश से भूस्खलन लोगों के लिए जी का जंजाल बन गया है। चमोली में जोशीमठ के जुगजू गांव में बुधवार को भारी बारिश ने कहर बरपाया।

बता दें कि जुगजू गांव के ऊपर भारी बारिश के चलते चट्टान टूट गई, जिसके कारण गांव के लोगों को पूरी रात एक गुफा में बितानी पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

चमोली जनपद आपदा की दृष्टि से जोन फाइव में आता है। चमोली में हर साल बरसात में भूस्खलन और बाढ़ की घटना सामने आती हैं। वहीं ग्राम सभा रैणी के अंतर्गत जुगजू गांव के ऊपर चट्टान गिरना एक बड़ी घटना है। बता दें कि बरसात के मौसम में जुगजू गांव में चट्टान गिरना कोई पहली घटना नहीं है।

पिछले साल भी इस गांव पर चट्टान गिरने की घटना हो चुकी है। जिसको लेकर ग्रमीणों ने प्रशासन से विस्थापन को लेकर गई बार मांग की है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। लिहाजा ग्रामीणों ने कहा है कि भविष्य में कोई भी अनहोनी होने पर सारी जिम्मेदारी तहसील और जिला प्रशासन की होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles