Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ प्रो. दुर्गेश पंत बने यूकॉस्ट के महानिदेशक
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

प्रो. दुर्गेश पंत बने यूकॉस्ट के महानिदेशक

प्रो. दुर्गेश पंत, निदेशक, कम्प्यूटर साइंस एवं आई.टी., उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी, नैनीताल को शासन द्वारा महानिदेशक, उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकॉस्ट) के पद पर नियुक्त किया है।

प्रो. पंत पूर्व में उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र एवं उत्तराखण्ड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केन्द्र में निदेशक के पद पर रह चुके हैं।

उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में कार्य करने का अच्छा अनुभव है। प्रो0 पंत को कुमायूं विश्वविद्यालय, नैनीताल में कम्प्यूटर विज्ञान विभाग की स्थापना का श्रेय दिया जाता है।

प्रो. पंत के पास 30 वर्षो का अनुभव है एवं इनके निदेशन में यूकॉस्ट की बहुप्रतिक्षित साइंस सिटी परियोजना को प्रारम्भ कर टाइम पर पूर्ण कराने में अहम भूमिका रहेगी।

परिषद् में महानिदेशक का चार्ज ग्रहण करने पर परिषद् कार्मिकों द्वारा बधाईयां दी गयी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles