Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी में भी बरपा बारिश का कहर, बोल्डर गिरने से एक घर छतिग्रस्त
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

टिहरी में भी बरपा बारिश का कहर, बोल्डर गिरने से एक घर छतिग्रस्त

उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों से नुकसान होने की खबर सामने आ रही है। लगातार हो रही बारिश आमजन के लिए मुसीबत खड़ी कर रही हैं। बता दें कि टिहरी जनपद देर रात से हो रही भारी बरसात के चलते लोगों के लिये मुसिबत बनी है। भारी बारीश के कारण टिहरी जिले के चम्बा ब्लॉक के दिखोलगांव में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। जिसके चलते घर में रहने वाले परिवारजनों की बाल-बाल जान बच गई है। लेकिन घर में रखा सामान पूरी तरह से मलबे में दब गया है।

 

घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर क्षति का आंकलन करने में जुट गई है प्रभावित परिवार को गांव में भी अन्य भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। साथ ही भारी बारिश से जनपद में 2 स्टेट हाईवे सहित 20 ग्रामीण मोटर मार्ग भी बाधित हो गये है।

लंबगांव-मोटणा-घनसाली तथा नरेन्द्रनगर-रानीपोखरी बोल्डर और मलबा आने से बाधित हो गये।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles