Home उत्तराखंड न्यूज़ धारचूला: पहाड़ से गिरे बोल्डर से दो मकान ध्वस्त, दहशत में ग्रामीण
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

धारचूला: पहाड़ से गिरे बोल्डर से दो मकान ध्वस्त, दहशत में ग्रामीण

धारचूला में बोल्डर गिरने से दो मकान ध्वस्त। खतरे को भांपते हुए गांव किया खाली।

धारचूला में पहाड़ से आये बोल्डर की चपेट में आकर मकान जमींदोज हो गया। प्रशासन के साथ ही मौके पर लोगो की भीड़ पहुंची। धारचूला बाज़ार के एलधारा में पहाड़ी से लगातार बोल्डर गिर रहे। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही कई मकानों को खाली करवा दिया था।

खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला मुनस्यारी की हैं। जहाँ से भूस्खलन की भयानक तस्वीरें सामने आ रही है। बता दें कि एल धारा फुल्बस्ती से एक विशालकाय पत्थर के नगर में आ जाने से मल्ली बाजार स्थित ओ पी वर्मा का घर पूरी तरह ध्वस्त हो गया है।

गनीमत यह रही कि मकान पहले ही खाली करा लिया गया था, इसलिये कोई जान का नुकसान नही हुआ हैं। विधायक हरीश धामी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं डीएम पिथौरागढ़ आशीष चौहान से तुरंत राहत की गुजारिश की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि धारचूला एल धारा के पास भूस्खलन से टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त व धारचूला मल्ली बाजार में नारायण लाल वर्मा व उसके पीछे दो मकान जमींदोज हो चुके हैं। प्रशासन ने एहतियातन मल्ली बाजार को पूर्ण रूप से खाली करवाया है लोगों को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज धारचूला बॉयज इंटर कॉलेज धारचूला व अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

स्तिथि यह है कि यदि रात्रि को बारिश होती है तो कई पत्थर मल्ली बाजार में जाने की संभावना है ,जो पहाड़ी से टूट कर के मलबे में रुके हुए हैं वे पहाड़ी से पत्थर सीधे मल्ली बाजार धारचूला में गिर रहे हैं। तथा पहाड़ी से लगातार पानी का जल स्रोत तेज बहाव के साथ निकल रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...