Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ट्रैकिंग दल का केदारनाथ दौरा
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

ट्रैकिंग दल का केदारनाथ दौरा

IMG-20160229-WA0041भले ही केदारनाथ मंदिर के कपाट नवम्बर महीने में बंद हो गये हो लेकिन अब यहां पर पयर्टकों को आक्रर्षित करने के लिये योजना बनाई जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो केदारनाथ में ट्रैकिंग और स्कीइंग शुरू किया जा सकता है।

अभी फरवरी के अंतिम सप्ताह में डिजास्टर प्रीपरेशन एंड एडवेंचर वीक के तहत सोनप्रयाग से केदारनाथ तक तीन दिवसीय ट्रैकिंग के तहत 22 सदस्यीय दल केदारनाथ से लौट आया है। केदारनाथ से सोनप्रयाग लौटने पर दल का भव्य स्वागत किया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आशीष सेमवाल के नेतृत्व में दल में जीएमवीएन, आपदा व अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। दल ने केदारनाथ के अलावा गांधी सरोवर और चैराबाड़ी ताल का भी जायजा लिया। सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ से ऊपरी क्षेत्र में स्थिति सामान्य है।

IMG-20160229-WA0038इस टीम के सदस्यों ने बताया कि केदारनाथ धाम का पैदल मार्ग पहले की तुलना में अब काफी सुरक्षित है। यात्रा मार्ग में यात्रियों के लिये जगह-जगह पर पेयजल स्टैंड पोस्ट व शौचालय बनाए गए हैं। वही रहने के लिये पड़ावों पर हट और काटेज भी बनाए है जिससे कि यात्रियों को रहने में कोई दिक्कत न आ सके।

अभी हाल ही में निम के ट्रैकिंग दल ने भी चैराबाड़ी ताल का जायजा लिया। इससे केदारनाथ में स्कीइंग और ट्रैकिंग को बढ़ाया मिलेगा जिससे कि यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी बढेगी।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...