रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में किराये में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। इस बात की जानकारी सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने दी। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि शासन द्वारा गत वर्ष की भांति वर्ष 2022 में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रक्षाबन्धन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। इस संबंध में सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी द्वारा आदेश जारी किये गये हैं।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में मुझे यह कहने का निर्देश हुआ है कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों के किराये में शत-प्रतिशत की छूट प्रदान कर निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। उक्त सुविधा के फलस्वरूप आने वाले व्ययभार की प्रतिपूर्ति शासन द्वारा की जायेगी।


Leave a comment